फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: 10 हजार रुपये की रिश्वत लेता एएलएम काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बिजली निगम में कार्यरत एएलएम सचिन को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी की ओर से शिकायतकर्ता से कृषि ट्रांसफार्मर का लोड बढ़ाने के बदले में रिश्वत की मांग की गई थी।
विज्ञापन

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एसीबी की टीम को शिकायत मिली कि एएलएम सचिन बिजली निगम में करनाल के नेवल में कार्यरत है। वह शिकायतकर्ता से कृषि ट्रांसफार्मर का लोड बढ़ाने के बदले में रिश्वत की मांग कर रहा है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने मामले की जांच पड़ताल करने के उपरांत आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और उसे 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल के पुलिस थाने में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ की गई। इस मामले में सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें