संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। विदेश भेजने के नाम पर युवक से आरोपी ने दस्तावेज ले लिए लेकिन विदेश नहीं भिजवा सका। जब युवक ने आरोपी से दस्तावेज मांगे तो मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। युवक ने मामला दर्ज कराया है।
पानीपत निवासी रोहित ने बताया कि वह विदेश जाना चाहता था। इसके लिए बातचीत होने के बाद 27 जनवरी 2023 को उसे सभी दस्तावेज आरोपी सोमवीर के पास जमा करा दिए। कनाडा में उसने चार काॅलेज बताए। आरोपी ने उसके बताए कॉलेज में आवेदन करने के बजाए दूसरे कॉलेज में आवेदन कर दिया। युवक ने उक्त कॉलेज में जाने से इंकार कर दिया और दस्तावेज वापस मांगे। नौ फरवरी को आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। आरोपी से जान बचाता हुआ युवक बस स्टैंड की तरफ भागा। संवाद