नीलोखेड़ी निवासी दविंद्र कुमार ने तीन लोगों पर बंधक बनाकर पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
नीलोखेड़ी निवासी दविंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 10 सितंबर की सुबह 10.30 बजे वह अपने घर पर बैठा था। इस दौरान उनके एक जानकार राजकुमार ने आवाज लगाई। वह घर के दरवाजे से बाहर आया तो राजकुमार, उसके बेटे बबलू, सुखविंद्र उसे पकड़कर जबरन घसीटते हुए अपनी ई-रिक्शा में में ले गए। इसके बाद आरोपी उसे दूसरे मकान में ले गए और उसे रस्सी से बांधकर कमरे में बंद कर दिया। इस दौरान तीनों ने उससे मारपीट की। इस दौरान उसका बेटा मौके पर आ गया और उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।