करनाल। धनतेरस पर छुट्टी के दिन भी शनिवार को जिला तहसील और सभी उप तहसीलें खुली रहेंगी। लोग जमीन की रजिस्ट्री करवा सकेंगे। उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना में लाभार्थियों को 100-100 गज के प्लॉट के प्रमाणपत्र वितरित किए गए हैं। इन प्लाटों की रजिस्ट्री के लिए सभी तहसीलें धनतेरस पर भी खुली रहेंगे। अन्य लोग भी रजिस्ट्री करा सकेंगे। ब्यूरो