फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सभी की छुट्टियां रद्द, 26 फायर गाड़ियां पर 24 फायरमैन 24 घंटे रहेंगे तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। दिवाली पर आग लगने जैसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए दमकलकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। विभाग की 26 दमकल गाड़ियां और 24 प्रशिक्षित फायरमैन 24 घंटे मुस्तैद रहेंगे। एहतियात के तौर पर शहर के सभी प्रमुख स्थानों, बाजारों, कॉलोनियों और औद्योगिक क्षेत्रों में दमकल की गाड़ियां अलर्ट पर रहेंगी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि शहर में पर्याप्त फायर टेंडर, पानी की टंकियां और जरूरी उपकरण तैयार रखे गए हैं। आसपास के सब-स्टेशनों को भी सतर्क रहने के निर्देश हैं। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता पहुंचाई जाएगी। उन्होंने नागरिकों से पटाखे जलाते समय सावधानी बरतने, बच्चों को अकेले पटाखे जलाने नहीं देने और घरों में जलते दीपकों को खुले में नहीं छोड़ने की अपील की है। आग लगने की स्थिति में आपात नंबर 112 पर कॉल कर फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाएं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें