फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दौड़ में छाये आकांक्षा और सात्विक को सर्वश्रेष्ठ धावक का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। प्रताप पब्लिक स्कूल में 27वें वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन हुआ। जिसमें स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साह से हिस्सा लिया। सीनियर वर्ग में दौड़ के विभिन्न मुकाबलों के विजेता रहे आकांक्षा और सात्विक को सर्वश्रेष्ठ धावक का खिताब मिला। प्रतियोगिताएं कुल तीन वर्गों में आयोजित हुई। खेल के दौरान कई रोचक मुकाबले हुए। वहीं दर्शक दीर्घा में बैठे विद्यार्थियों ने भी तालियों से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुआ। मुख्यातिथि के रूप में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अजय भाटिया पहुंचे। वहीं उपाध्यक्ष दीपिका भाटिया, सचिव संजय, सहसचिव पूनम भाटिया, छात्र कल्याण के अध्यक्ष प्रतीक व निदेशिका पूनम नेवट विशेष रूप से पहुंची। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। वहीं कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को सम्मानित भी किया गया। सब जूनियर वर्ग में लक्षिता और आयुष, जूनियर वर्ग में कृपा और आरंभ को सर्वश्रेष्ठ धावक का खिताब मिला। प्रिंसिपल डॉ. पूजा वालिया मान ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। ब्यूरो
विज्ञापन

ये रहे परिणाम
बालक वर्ग
- 100 मीटर दौड़ : सात्विक प्रथम, प्रिंस द्वितीय
- 200 मीटर दौड़ : सात्विक प्रथम, गर्वित द्वितीय
- 400 मीटर दौड़ : सात्विक प्रथम, यक्षित द्वितीय
- लंबी कूद : अक्षित गुप्ता प्रथम, गर्वित द्वितीय
- ऊंची कूद : वंश राणा प्रथम, अक्षित गुप्ता द्वितीय
- रिले रेस : अक्षित गुप्ता की टीम प्रथम, सात्विक की टीम द्वितीय
बालिका वर्ग
- 100 मीटर दौड़ : आकांक्षा प्रथम, अदिति द्वितीय
- 200 मीटर दौड़ : आकांक्षा प्रथम, विशा द्वितीय
- लंबी कूद : रुचि प्रथम, वर्षा द्वितीय
- शॉटपुट : विशा प्रथम, वंशिका द्वितीय
- रिले रेस : आकांक्षा की टीम प्रथम, सौम्या की टीम द्वितीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें