संवाद न्यूज एजेंसी
मुलाना। महर्षि मार्कंडेश्वर (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) मुलाना के विधि विभाग की स्टूडेंट मूट कोर्ट सोसायटी ने 5वीं राष्ट्रीय (वर्चुअल) मूट कोर्ट प्रतियोगिता करवाई। इसका आयोजन विधि विभाग की डीन और प्रमुख प्रो. डॉ. बिंदु जिंदल के दिशा निर्देशन में हुआ। इसके अंतर्गत देशभर के 13 राज्यों की कुल 26 टीमों ने भाग लिया। जिसमें विजेता टीम एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा को 15 हजार और उप विजेता टीम प्रेसिडेंसी यूनिवर्सिटी बेंगलुरु को 10 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। लॉ कॉलेज देहरादून की ऐश्वर्या ने सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता का खिताब जीता और गीता इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ पानीपत को सर्वश्रेष्ठ मेमोरियल का पुरस्कार दिया गया। सर्वश्रेष्ठ बहस कर्ता का पुरस्कार मारवाड़ी विश्वविद्यालय राजकोट गुजरात के आनंद जोशी को दिया गया। न्यायाधीशों के पैनल में सम्मिलित लक्ष्मण सिंह (पूर्व जिला और सत्र न्यायाधीश पंजाब), रीमा भंडारी (सुप्रीम कोर्ट की विवाद समाधान सलाहकार और मध्यस्थ) ने प्रतियोगिता के अंतिम दौर का फैसला किया। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रोफेसर पूनम लांबा, सुजाता दहिया, वंदना बख्शी, श्रुति गोयल और शिल्पा गर्ग ने किया।