विस्तार शिक्षा संस्थान नीलोखेड़ी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभागी को सम्मानित करते हरियाणा कें
नीलोखेड़ी/करनाल। विस्तार शिक्षा संस्थान नीलोखेड़ी में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को एआई के नवाचार, तकनीकी दक्षता और डिजिटल क्षमताओं को सुदृढ़ करने के गुर सिखाए गए। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के अतंर्गत संस्थान में आधुनिक कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में एआई की भूमिका विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हुआ। इसमें हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश व हिमाचल प्रदेश के कृषि विस्तार अधिकारियों ने भाग लिया। अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय निदेशक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि कीट एवं रोग प्रबंधन, स्मार्ट सिंचाई और कृषि विपणन जैसे क्षेत्रों में एआई के प्रयोग से किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिल सकती है। कार्यक्रम में प्राप्त ज्ञान को किसान जमीनी स्तर पर प्रयोग कर अधिक लाभ उठाएं। ब्यूरो