अंबाला। सेना के भर्ती निदेशक कर्नल वीएस पाण्डेय ने बताया कि भर्ती कार्यालय मुख्यालय अंबाला कैंट द्वारा नवंबर में आयोजित अग्निवीर क्लर्क, स्टोर कीपर तकनीकी भर्ती परीक्षा का परिणाम भारतीय सेना की बेवसाइट (www.joinindianarmy.nic.in) पर प्रकाशित कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों का रोल नंबर परिणाम में प्रकाशित हुआ हैं वे आगे के दस्तावेज के लिए दिनांक 13 दिसंबर को सुबह साढ़े 8 बजे भर्ती कार्यालय मुख्यालय अंबाला कैंट में रिपोर्ट करेंगे। सभी चयनित उम्मीदवार 10वीं और 12वीं के वास्तविक अंकतालिका, आधार कार्ड और आधार लिंक मोबाइल साथ में अवश्य लाएंगे।