इंद्री (करनाल) बुधवार को बिजली कर्मचारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर निगम के एसडीओ के खिलाफ नारेबाजी करी।बिजली कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान मलकीत सिंह ने कहा कि एसडीओ को कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर कई बार मांग पत्र दिया है, मगर उन्होंने आज तक भी किसी समस्या का समाधान नही किया। इसके विपरीत 11 और 12 जून को पत्र लिख कर बातचीत के लिए बुलाए जाने के बाद भी कोई बात यूनियन के हिसाब से नही मानी गई। इस मीटिंग मे जिला सचिव राजिन्द्र राणा, स्टेट कमेटी के मैंबर चरण सिंह व विधायक राम कुमार कश्यप भी मौजूद थे। जिसमें तकनीकी कर्मचारियों को टीएंडपी व सीए के खाली पड़े पद पर जल्द ही किसी अन्य सीए कर्मचारी की नियुक्ति और तबादले वापिस लेने की मांगें रखी गईं।आरोप है कि एसडीओ ने इन पर गंभीरता से विचार करने की बजाए तानाशाही दिखाते हुए अनाप शनाप तरीके से सैंटरों पर तबादले किए। जिसकी सब यूनिट इंद्री के कर्मचारियों ने निंदा की है। इस मौके पर नरेश मैहला, बृज कुमार, अमित कुमार, संजीव मलिक, संजय कुमार, नरेश कुमार, मनीष कुमार, और संजीव आदि कर्मचारी मौजूद रहे।