करनाल। शनिवार को श्री राम मंदिर सेक्टर-8 में कार्तिक माह के चौथे दिन अमृत बेला में सुबह विश्व शांति व समृद्धि के लिए हवन यज्ञ किया गया। श्रद्धालुओं ने आहुतियां डाली। पूजन के लिए मंदिर पर श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। हवन में मुख्य यजमान के रूप में अमर टक्कर और अर्चना टक्कर ने शिरकत की। पंडित ने यज्ञ रूप प्रभु हमारे भाव उज्जवल कीजिए छोड़ देवे छल कपट को ज्ञान हमको दीजिए, प्रार्थना से कथा को प्रारंभ किया। कार्तिक माह के चौथे अध्याय की व्याख्या की। इस अवसर पर प्रधान रविंद्र तनेजा, रेनू तनेजा, अशोक मदान, वेद दुआ, मुरारी बत्रा, चंद्र बत्रा, चरणजीत अरोड़ा व अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो