करनाल। रसूलपुर गांव में सरपंच के घर के बाहर वीरवार रात को स्विफ्ट कार में आए पांच आरोपियों ने कई हवाई फायर किए। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। परिवार के रामकुमार ने पुलिस में शिकायत की है। रामकुमार ने बताया कि वीरवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह ऊपर छत पर थे और नीचे परिवार के सदस्य बैठे थे। इसी दौरान स्विफ्ट कार में पांच युवक आए और बिना किसी बात के हवाई फायरिंग शुरू कर दी। जब उन्होंने नीचे आकर देखा तो हवाई फायर करने वाले युवक भाग गए। उन्होंने आरोप लगाया कि फायरिंग करने वालों में गांव रसूलपुर का दीपक नामक युवक भी शामिल था। कुंजपुरा थाना प्रभारी विक्रांत ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। संवाद