करनाल। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को जिले के 20 टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें पोषण किट्स दी गईं। सिविल सर्जन डॉ. पूनम चौधरी, पीएमओ डॉ. बलवान, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सिम्मी कपूर, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. नरेश और एएसएमओ डॉ. प्रदीप ने मरीजों को गोद लिया। इस पहल का उद्देश्य मरीजों को नियमित उपचार के साथ-साथ पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना है। ब्यूरो