माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए आवेदन का ऑनलाइन पोर्टल आज खुलेगा। विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त तय की गई है। विद्यार्थी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर एडमिशन के लिए अलग से लिंक बनाया गया है तथा पूरी दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। विश्वविद्यालय की शैक्षणिक ब्रांच की ओर से जारी किए गए एडमिशन शेड्यूल के अनुसार पीजी पाठ्यक्रमों के एमए, एमएससी, एमकॉम, बीलिब,एमलिब, एमएचएमएंडसीटी, एमटीटीएम, एमबीए, एमबीए एसएफएस, बीएड स्पेशल एजुकेशन वीआई, एमएड स्पेशल एजुकेशन, एमपीएड, बीपीएड, पीजी डिप्लोमा इन योगा, एमएफए, एमटेक फार्मेसी, एमसीए, पीजी डिप्लोमा इन वुमेन स्टडीज, पीजी डिप्लोमा इन फ्लोरीकल्चर, पीजी डिप्लोमा इन नॉलेज ट्रेडिशंस इन संस्कृत एंड आइडियोलॉजी प्रोग्राम में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 अगस्त से शुरू होंगे।