फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरिट के आधार पर मिलेगा 11वीं में दाखिला, 18 अगस्त तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नवोदय विद्यालय समिति ने जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) में कक्षा 11वीं में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी है। करनाल के गांव सग्गा स्थित विद्यालय में कॉमर्स और साइंस संकाय में दाखिला होगा। ऐसे में जिन विद्यार्थियों ने यहां पर दाखिला लेना है, उन्हें 18 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
आवेदन फार्म समिति की ओर से ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जारी कर दिए गए हैं। दाखिला मेरिट के आधार पर दिया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 में करनाल जिले या राज्य के सरकारी या सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूलों में कक्षा 10वीं की पढ़ाई की है, केवल वही विद्यार्थी यहां दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद किसी भी तरह का आवेदन समिति द्वारा स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

10वीं में अंकों के आधार पर बनेगी मेरिट
दाखिला प्रक्रिया में कक्षा 11वीं में मौजूद खाली सीटों के लिए शैक्षणिक सत्र 2021-22 के दौरान कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में छात्रों द्वारा मिले अंकों के आधार पर एडमिशन दिया जाता है। समिति के अनुसार, जहां-जहां नवोदय विद्यालय हैं, वहां जिलेवार मेरिट सूची तैयार की जाएगी और इसी मेरिट के आधार पर दाखिले मिलेंगे।
इन्हें मिलेगा अतिरिक्त वेटेज
जिले में उपलब्ध जेएनवी की खाली सीटों पर एडमिशन के लिए छात्रों का चयन करने के बाद राज्य स्तर पर सामान्य मेरिट सूची तैयार होगी। जो छात्र एनसीसी, स्काउट्स एंड गाइड्स, खेल से हैं, उन्हें अतिरिक्त वेटेज मिलेगा।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन
- समिति की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
- यहां दिए "Admission" पर क्लिक करें और आगामी दिए लिंक पर जाएं।
- इसके बाद आपको एक नए वेबपेज स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- पंजीकरण फार्म भरने के बाद आवेदन पत्र भरें।
- फिर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
कक्षा 11वीं में एडमिशन के लिए उम्मीदवारों की डेट ऑफ बर्थ एक जून 2005 से 31 मई 2007 के बीच होनी चाहिए। यह अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) से संबंधित उम्मीदवारों सहित सभी श्रेणी के उम्मीदवारों पर लागू होता है।
- जसराम यादव, प्रिंसिपल, जवाहर नवोदय विद्यालय सग्गा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें