असंध में कैफे के शटर के नीचे से अंदर पर्चा डालता हुआ बदमाश
पहले कैफे के शटर के नीचे से पर्चा डाला, फिर किया फायर किया, पुराने पार्टनर पर जताया शक
बाइक पर हेलमेट लगाकर आए युवक ने पहले शटर के नीचे से एक पर्चा कैफे के अंदर डाला। इसके बाद फायरिंग की। कैफे संचालक कुलदीप सिंह ने बताया कि वह अमेरिका में रहते थे। तीन महीने पहले ही करनाल आए हैं। वहां पार्टनर से उनका झगड़ा हो गया था। उनको शक है कि कैफे पर हिसार जिले के उनके पार्टनर और उसके साथियों ने गोली चलवाई है। पिता गुरमेज सिंह रात को कैफे पर रुकते थे। 7 अप्रैल की रात को तबीयत खराब होने पर वह घर चले गए थे। इसी दौरान रात 2:10 बजे किसी फायरिंग की गई।