फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अभिनेता रविंद्र कुहाड़ को मिला आइकोनिक अवॉर्ड

Tue, 14 Oct 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
अ‌वॉर्ड के साथ अभिनेता रविंद्र कुहाड़। स्रोत : स्वयं - फोटो : samvad
विज्ञापन
समालखा। बाॅलीवुड की फिल्म जोरा में बेहतरीन अभिनय करने पर अभिनेता रविंद्र कुहाड़ को बेस्ट राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर का अवार्ड मिला। चंडीगढ़ में जीटी के इंटरनेशनल आइकोनिक अवार्ड-2025 समारोह में अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया। अभिनेता रविंद्र कुहाड की इस कामयाबी पर समालखा और जिले में खुशी की लहर है। अभिनेता रविंद्र कुहाड़ ने कहा कि छोटे से बजट की इस फिल्म को लोगों ने बहुत प्यार दिया है। आइकोनिक अवार्ड मेरे जीवन का पहला अवार्ड है जो मेरे लिए खास है क्योंकि जिस प्रकार शरीर को मल्टी विटामिंस की जरूरत होती है उसी तरह एक एक्टर को आगे बढ़ने के लिए अवार्ड की आवश्यकता होती है। बालीवुड में यह मुकाम हासिल करने के लिए कई वर्षो से संघर्ष कर रहे थे। समालखा के कांग्रेस नेता राजीव कुहाड़ ने अभिनेता रविंद्र कुहाड़ को बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिलने पर शुभकामनाएं दी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें