फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: फसल अवशेष जलाने पर होगी कार्रवाई

Sun, 21 Sep 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
123...निसिंग गांव सिंघड़ा में किसानों को जानकारी देते कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
निसिंग। खंड के गांव सिंघड़ा में फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर शनिवार को बैठक हुई। इसमें खंड कृषि अधिकारी डाॅ. कर्मवीर गिरी के नेतृत्व में सहायक तकनीकी प्रबंधक विकास पंवार और ग्राम सचिव धर्मेंद्र ने किसानों को पराली के बचे अवशेषों में आग न लगाने के लिए जागरूक किया। तकनीकी प्रबंधन विकास पंवार ने बताया कि यदि कोई किसान पराली के अवशेषों में आग लगाता है तो उस पर एफआईआर दर्ज करवा कर 30 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा और मेरी फसल मेरा ब्योरा का पोर्टल दो वर्ष के लिए बंद कर दिया जाएगा। इसके साथ ही उस किसान की सभी सरकारी सुविधाएं भी बंद कर दी जाएंगी। इस मौके पर किसान निर्मल सिंह, लखविंद्र सिंह, गुरबाज सिंह,बावा सिंह, कुलदीप सिंह, हरविंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें