करनाल। जिला पुलिस करनाल की एंटी व्हीकल थेफ्ट यूनिट की टीम ने जिला कोर्ट मुजफ्फरनगर से आरोपी राजेंद्र निवासी हरसाना जिला शामली को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर एक दिन के रिमांड पर लिया गया। आरोपी की निशानदेही पर उसके कब्जे से चोरीशुदा ट्रैक्टर और ट्राली बरामद की गई। जांच में पाया गया कि 28 जनवरी 2024 को आरोपी राजेंद्र ने शिकायतकर्ता प्रदीप निवासी जींद का ट्रैक्टर-ट्राली मेरठ रोड करनाल गली नंबर चार से चोरी कर लिया था। पूछताछ में पाया गया कि आरोपी राजेंद्र ने चोरी की कई वारदात को उत्तर प्रदेश में भी अंजाम दिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। संवाद