फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। जिला पुलिस करनाल की एंटी व्हीकल थेफ्ट यूनिट ने मोटरसाइकिल चोर गौरव निवासी गढ़ी गुजरान गांव को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से उसकी निशानदेही पर दो चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की गई। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जांच में पाया गया कि आरोपी गौरव ने 28 जून 2023 को शिकायतकर्ता देवेंद्र निवासी शामली की मोटरसाइकिल कल्पना चावला अस्पताल के बाहर से चोरी की और 25 जनवरी 2024 को शिकायतकर्ता गुलशन निवासी वार्ड-नौ, निसिंग की मोटरसाइकिल सीएचसी निसिंग से चोरी कर वारदातों को अंजाम दिया था। मामले में आरोपी से आगामी पूछताछ में पाया गया की वह एक आदतन अपराधी है जोकि पैसों और नशापूर्ति के लालच में वारदात करता है। जिसके खिलाफ पहले भी चोरी के तहत कई मुकदमे दर्ज है। जिनमें आरोपी गौरव जेल में भी जा चुका है। आरोपी गौरव को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें