फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हेड कांस्टेबल के मकान से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोपी वेल्डिंग का काम करने के बहाने से मकान की करते थे रेकी
विज्ञापन

- आरोपी ने चोरी किए जेवरात हिमाचल में मकान में छिपाकर रखे थे
करनाल। सेक्टर-चार स्थित दुर्गा कॉलोनी में हेड कांस्टेबल के मकान में तीन माह पहले चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने शनिवार को नंगला चौक से गिरफ्तार किया। आरोपी मकान के अंदर वेल्डिंग का काम करने जाने के बाद रेकी करने के बाद योजना के तहत वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते थे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि यूपी के शामली जिले के मंसूरा निवासी जिशान उर्फ लाल्ला को गिरफ्तार किया गया। अय्याशी और नशा करने के लिए आरोपी मकान के अंदर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों ने मार्च 2023 में सेक्टर-चार स्थित मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी मकान के अंदर वेल्डिंग का काम करने के बहाने से घुसे और मकान की रेकी करते थे। वारदात के दिन आरोपियों ने दुर्गा कॉलोनी निवासी हेड कांस्टेबल के मकान का ताला लगा देखा। इसके बाद योजना के तहत चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी दीवार फांदकर मकान के अंदर घुसे। अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और लगभग तीन लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। आरोपियों ने चोरी करने के बाद नगदी और जेवरात को आपस में बांट लिया। पकड़े गए आरोपी जिशान ने अपने हिस्से के जेवरात हिमाचल प्रदेश में किराए के कमरे में छिपाकर रखे थे। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद इसी किराए के कमरे में रहकर टाइल लगाने का काम कर रहा था। 22 मार्च को हेड कांस्टेबल संजीव कुमार ने सेक्टर-32-33 में थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें