इंद्री। उड़ाना गांव में पत्नी की हत्या करने के आरोपी राजिंद्र को पुलिस ने एक दिन के रिमांड के बाद वीरवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने राजिंद्र को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बीते मंगलवार को उड़ाना गांव में राजिंद्र ने अपनी पत्नी नेहा के चरित्र पर संदेह होने के कारण उसकी हत्या कर दी थी।
आरोपी ने बेटी के सामने ही उसकी मां पर कस्सी से कई वार किए थे। जो हमले में घायल 45 वर्षीय नेहा ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। जिसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मृतक महिला के बेटे रजत की शिकायत के आधार पर आरोपी पिता राजिंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस मामले में थाना प्रभारी श्रीभगवान का कहना है कि एक दिन का रिमांड पूरा होने के बाद राजिंद्र को कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने राजिंद्र को जिला कारागार भेज दिया है। संवाद