फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को मलेशिया भेजकर परिजनों से लाखों ऐंठने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक को मलेशिया भेजकर और परिवारजनों को गुमराह करने और उसे जान से मारने की धमकी देकर पैसे ऐंठने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित और आरोपी एक ही गांव से संबंध रखते है। पीड़ित ने तंग आकर पुलिस को दी शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव चूरनी जागीर निवासी सीना ने थाना कुंजपुरा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके चार बच्चे हैं। इनमें तीन लड़के और एक लड़की है। उसका बेटा अभिषेक 12वीं कक्षा पास है और आरोपी ओंकार निवासी गांव चूरनी के साथ सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। आरोपी ओंकार ने साजिश के तहत उसके लड़के को मलेशिया भेजने और वहां पर नौकरी लगवाने का झूठा आश्वासन देते हुए उसने उसके लड़के का पासपोर्ट बनवाया। उसने उसके लड़के को विश्वास दिलाया कि उसे मलेशिया भेजकर वहां पर नौकरी दिलवा देंगे। ऐसे में उसने उससे ढाई लाख की मांग की तो उसने अपने रिश्तेदारों के माध्यम से आरोपी को ढाई लाख रुपये दे दिए। साजिश के तहत अभिषेक को छह अगस्त को चंडीगढ़ एयरपोर्ट से मलेशिया के लिए जहाज में बिठाया और जब उसने आरोपी से टिकट की कॉपी मांगी तो उन्होंने कहा कि उन्हें अब इसकी कोई जरूरत नहीं है। मलेशिया जाने के बाद पासपोर्ट, टिकट और नौकरी से संबंधित कागजात की कॉपी दे देंगे। उसके लड़के के मलेशिया जाने के बाद आरोपी ओंकार भी मलेशिया जा चुका है और उसने जश्न निवासी गांव चूरनी के माध्यम से उसे फोन कर कहा कि वह दो लाख रुपये और दे दे नहीं तो उसके बेटे के मलेशिया से संबंधित सारे कागजात फाड़ देंगे और उसे केस में फंसा कर जेल भिजवा देंगे। अगर ऐसा नहीं कर पाए तो उसे मरवा देंगे। 22 सितंबर को गुरप्रीत निवासी गांव चूरनी उनके घर पैसे मांगने आया और उसने कहा कि उनका 83 हजार रुपये खर्च आया है वो उन्हें दे दो नहीं तो उसकी मलेशिया के गैंगस्टर तक पहुंच है। पुलिस ने पीड़ित मां की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें