संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। बिजली एवं पानी विजिलेंस की टीम ने बिजली चोरी के एक आरोपी को काबू किया है। आरोपी साल साल से फरार था। विजिलेंस टीम के जांच अधिकारी एएसआई करनैल सिंह ने बताया कि आरोपी बलजीत सिंह निवासी जयसिंहपुरा पर 395142 रुपये बिजली निगम द्वारा जुर्माना लगाया गया था। उन्हें सूचना मिली कि आरोपी जलमाना बस स्टैंड के समीप है। एचसी प्रदीप कुमार, सिपाही बलवंत सिंह व सिपाही कमल सिंह के साथ मौके पर गया और आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी ने 2014 में असंध में किराए की दुकान लेकर होटल खोला था। इस दौरान बिजली निगम ने उसे बिजली चोरी करते पकड़ लिया था और 395142 रुपये जुर्माना लगाया था। आरोपी ने जुर्माना नहीं भरा और छिपता रहा। दो जनवरी 2022 को कोर्ट ने उसे पीओ घोषित कर दिया था।