करनाल। सेक्टर-13 में दिनदहाड़े घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी राजस्थान के जिला अजमेर के गांव चापानेरी निवासी सावरा को सिविल लाइन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया। सेक्टर-13 निवासी मनीष कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 दिसंबर को दोपहर के समय दो चोरों ने उनके घर में घुसकर नगदी राशि, सोने की चेन और चांदी की मूर्ति चोरी की थी।थाना सिविल लाइन प्रभारी रामलाल ने बताया कि पुलिस चौकी सेक्टर-13 की टीम ने जांच अधिकारी बलजीत कुमार की अध्यक्षता में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी सावरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर चोरी का सामान बरामद करेगी। संवाद