यमुनानगर। पीओ स्टाफ की टीम ने न्यायालय से भगोड़ा घोषित गांव सुढैल निवासी प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि पीओ स्टाफ इंचार्ज निरीक्षक जगबीर सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी एक आपराधिक मामले में संलिप्त था। न्यायालय में पेश न होने के कारण उसे भगोड़ा घोषित किया गया था। संवाद