करनाल। ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत सीआईए वन टीम ने गांव खेड़ीनरू निवासी आरोपी अक्षय को अवैध देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने एक कारतूस भी बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर में शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। टीम के प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि आरोपी अक्षय अवैध हथियार को पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से किसी अनजान व्यक्ति से खरीदकर लाया था। आरोपी के खिलाफ पहले भी पानीपत में झगड़े के कई मामले दर्ज है। आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है। संवाद