फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आरोपी जीजा एएसआई की बहन के साथ करता था झगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
- स्टेट क्राइम ब्रांच में तैनात एएसआई संजीव की हत्या के मामले में एक और खुलासा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। स्टेट क्राइम ब्रांच में तैनात एएसआई संजीव की हत्या के मामले में एक और खुलासा हुआ है। एसटीएफ की जांच में सामने आया कि आरोपी जीजा राजेश अपनी पत्नी के साथ झगड़ा करता था। राजेश की पत्नी अपने भाई एएसआई संजीव को इस बारे में बताती थी। जिसको लेकर एएसआई व जीजा राजेश के बीच बहस होती थी। आरोपी राजेश इस बात की भी रंजिश रखे हुए था।
शुक्रवार को पुलिस तीनों आरोपियों को छह दिन के रिमांड के बाद कोर्ट में पेश करेगी। मामले में दो आरोपी फरार हैं। जिसमें मुख्य आरोपी राजेश कनाडा में रह रहा है। दूसरा आरोपी बेंगलुरु का रहने वाला है जिसने शूटरों से हथियार बरामद किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुटेल निवासी स्टेट क्राइम ब्रांच के एएसआई संजीव की उसके जीजा राजेश ने दो जुलाई को सुपारी देकर हत्या कराई थी। इस हत्या के पीछे कनाडा में मकान को लेकर झगड़ा बताया जा रहा है क्योंकि एएसआई का जीजा राजेश कनाडा में पीआर है। वहीं राजेश का बेटा भी कनाडा में पढ़ाई करता है। इस मामले में एसटीएफ ने तीन आरोपी मोहित, तुषार व खितेंद्र को गिरफ्तार किया है। इनमें से मोहित व तुषार ने एएसआई को गोली मारी थी। आरोपी जीजा राजेश ने खितेंद्र को ही अपने साले को मारने की सुपारी दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें