करनाल। अवैध हथियारों की रोकथाम के तहत पुलिस की सीआईए एक शाखा ने कोहंड़ गांव निवासी आरोपी राहुल उर्फ वासू को अवैध देसी पिस्तौल के साथ काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक कारतूस भी बरामद किया। सीआईए एक के प्रभारी संदीप ने बताया कि सोमवार शाम पुलिस जांच अधिकारी राजीव कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते पुलिस ने आरोपी राहुल को एक देसी पिस्तौल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया। संवाद