करनाल। नई अनाज मंडी से वीरवार को पुलिस की सीआईए वन टीम ने मानपुरा बल्ला निवासी आरोपी जॉनी को एक अवैध देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो राउंड भी बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है। सीआईए वन के पुलिस जांच अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी की है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वह अवैध पिस्तौल गांव में चल रही रंजिश के चलते हुए अपने बचाव के लिए उतर प्रदेश से लेकर आया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज करके कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। संवाद