संवाद न्यूज एजेंसी
मूनक। पुलिस ने गश्त के दौरान 14 बोतल देसी शराब की सहित आरोपी को काबू किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति अनाज मंडी बल्ला के पास अवैध रूप से देसी शराब बेचता है। अगर दबिश दी जाए तो उसे काबू किया जा सकता है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अपने कंधे पर एक सफेद कट्टा आरोपी को रोक। शक के आधार पर तलाशी ली तो 14 बोतल देसी शराब बरामद हुई।