फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: 94 बोतल अग्रेंजी शराब के साथ आरोपी काबू

Sat, 28 Feb 2026 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 स्थित समानाबाहु गांव के नजदीक बावा ढाबा से पुलिस ने यूपी के मेरठ निवासी यश अग्निहोत्री को 94 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ काबू किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बुटाना थाना में आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। बुटाना थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक मनोज कुमार की अध्यक्षता में पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान हाईवे के नजदीक बावा ढाबा के पास एक व्यक्ति के अवैध शराब सहित मौजूद होने की गुप्त सूचना मिली। सूचना पर पुलिस ने आरोपी अग्निहोत्री को पकड़ा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें