करनाल। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से पुलिस ने कलवेहड़ी गांव निवासी आरोपी सोहनलाल को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 19 ग्राम स्मैक बरामद की। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी हिम्मत सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने आरोपी को काबू करके 19 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। आरोपी से रिमांड के दौरान मामले की गहनता से जांच की जाएगी। संवाद