फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दोपहिया वाहन चोरी मामले में आरोपी पकड़ा, दो बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। सेक्टर छह में ग्रीन बेल्ट क्षेत्र से एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट स्टाफ टीम ने दोपहिया वाहन चोरी मामले में पृथ्वी विहार निवासी दीपक को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी की दो बाइक बरामद की है। एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी विकास ने बताया कि मंगलवार देर शाम को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी दीपक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ सेक्टर 32 थाने में वाहन चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पूछताछ में आरोपी ने थाना सिविल लाइन करनाल क्षेत्र से भी एक अन्य बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने बारे खुलासा किया। आरोपी की निशानदेही पर उक्त मामले में चोरीशुदा दूसरी बाइक भी बरामद की गई। पुलिस टीम की ओर से दोनों मामलों में आवश्यक कार्रवाई करते हुए आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें