फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कुल्हाड़ी से हत्या करने के मामले में आरोपी काबू

Wed, 08 May 2024 03:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कुल्हाड़ी से हमला करके हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी गांव अगौंध निवासी श्रवण कुमार को काबू कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया है। 
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव अगौंध निवासी पवनजीत सिंह की शिकायत अनुसार चार मई को शाम के छह बजे उसका भाई नाहर सिंह उर्फ गोल्डी पैदल ही दूध लेने जा रहा था। उसके साथ सात वर्षीय बेटा नवराज और गांव का अंग्रेज सिंह भी था। इस दौरान जब तीनों अंग्रेज सिंह के मकान के गेट के सामने गली में पहुंचे तो सामने से आरोपी गांव अगौंध निवासी श्रवण आ रहा था।
आरोप है कि उसके भाई नाहर सिंह ने श्रवण को कहा कि तू मजदूरी के एडवांस रुपये ले गया और काम के लिए मकान पर नहीं आ रहा। इस बात पर श्रवण ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी निकाल ली और भाई के सिर व मुंह पर हमला कर दिया। इससे भाई को काफी चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी समय पिता मलूक सिंह भी मौके पर पहुंच गए। आरोपी श्रवण ने उनके साथ भी मारपीट की। उसके भाई नाहर सिंह की गंभीर हालत होने के बाद पटियाला रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस बारे में थाना गुहला में मामला दर्ज कराया गया था।
आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें