करनाल। जुंडला गांव में एक महिला ने अपने पति पर उसे फंदे पर लटकाने का प्रयास करने व मारपीट के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने बताया कि उसके पति ने करीब 30 लाख रुपये का कर्ज चुकाना है। इसलिए वह उसके मायके से रुपये लाने का दबाव डाल रहा है। इसके लिए उसके साथ मारपीट करता है। एक दिन उसके पति ने उसे फंदे पर लटकाने का भी प्रयास किया था। संवाद