माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। समग्र शिक्षा की आईईडी योजना के तहत दिव्यांग विद्यार्थियों का डाटा प्रबंध पोर्टल पर अपडेट करने का निर्देश दिया गया है। यह डाटा यू-डाइस 2020-21 में दर्शायी गई छात्र-छात्राओं की संख्या के आधार पर होगा। इसी के आधार पर प्रबंध पोर्टल पर वित्त वर्ष 2022-23 के लिए दिव्यांग विद्यार्थियों का डाटा भरा जाएगा।
स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से जिला परियोजना संयोजक को इस संबंध में पत्र जारी किया गया है। प्रबंध पोर्टल पर डाटा अपडेट करने के लिए 10 अगस्त तक का वक्त दिया गया है। जिला परियोजना संयोजक को निर्देश दिया गया है कि खंड स्तर पर अध्यापकों से अध्ययनरत दिव्यांग विद्यार्थियों का डाटा अपडेट कराएं। डाटा अपडेट के साथ ही उसका प्रिंटआउट लेने का निर्देश भी दिया गया है। प्रिंटआउट की गहराई से जांच की जाएगी और कोई त्रुटि मिलने पर अध्यापक उसे तुरंत सही कराएंगे। सही प्रिंटआउट को खंड एवं जिला स्तर पर रिकार्ड में रखा जाएगा। मुख्यालय से मांगने पर इसे उपलब्ध कराना होगा। साथ ही एक रिपोर्ट बनानी होगी, जिसे आईईडी शाखा को ईमेल करने का निर्देश भी दिया गया है। जिला परियोजना संयोजक की ओर से इस संबंध में सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किया गया है।