फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात्रि असंध करनाल रोड पर जयसिंहपुरा गांव के पास गुरुघर के सामने निर्माणधीन सड़क पर हादसा होने से एक व्यक्ति की गई जान

विज्ञापन
घटनास्थल का चित्र - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
जलमाना। देर रात्रि असंध करनाल रोड पर जयसिंहपुरा गांव के पास गुरुघर के सामने निर्माणधीन सड़क पर हादसा होने से बाइक सवार व्यक्ति घायल हो गया। जिसे राहगीरों और पुलिस की मदद से असंध के सामान्य अस्पताल पहुचाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उपलानी निवासी कृष्ण चंद पुत्र बुद्धू राम बाइक पर असंध की तरफ में उपलानी जा रहा था। जब वह करनाल रोड पर जयसिंहपुरा गांव के पास गुरुघर के सामने पहुँचा तो सड़क में खड्डे होने के कारण बाइक का बैलेंस बिगड़ गया। जिससे वह सड़क किनारे गिर गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँच कर एम्बुलेंस में अस्पताल पहुँचाया। जहाँ डॉक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें