फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक पलटा

विज्ञापन
विज्ञापन
काछवा रोड पर पाल नगर के समीप तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। साथ ही ट्रक भी अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ता हुआ सड़क के बीचोंबीच पलट गया। इसके कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया। बाद में राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक और परिचालक नशे में थे, जिस कारण ये हादसा हुआ। ट्रक से शराब की खाली बोतलें भी बरामद की गई हैं। जानकारी के मुताबिक रात के करीब सवा 10 बजे काछवा रोड फ्लाईओवर से थोड़ी पीछे चावल की बोरियों से भरा ओवरलोड ट्रक करनाल की तरफ आ रहा था, लेकिन फ्लाईओवर पर चढ़ने से पहले ही ट्रक चालक का संतुलन बिगड़ा और ट्रक ने साथ चल रही वरना कार को साइड मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं ट्रक डिवाइडर को तोड़ता हुआ सड़क के बीच में ही पलट गया। इसके बाद राहगीरों ने कड़ी मशक्कत से कार सवार और ट्रक चालक को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। राहगीरों का आरोप है घटना के तुरंत बाद 100 नंबर पर फोन किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें