फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गेहूं बीज जांच में एसीबी ने मांगी शिकायत एवं आपत्तियां

Sat, 10 Jan 2026 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। पांच साल पहले वर्ष 2020 में जिले में हरियाणा बीज विकास निगम के बीज बिक्री केंद्रों से किसानों की ओ से जो गेहूं का बीज प्रति बैग 40 किलोग्राम को 940 रुपये में अनुदान पर खरीद किया गया था। उस मामले में हरियाणा बीज विकास निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों व अन्य द्वारा मिलीभगत करके गेहूं बीज अनुदान राशि में फर्जीवाड़ा करके गबन का अंदेशा है। इसे लेकर मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है और इसकी जांच राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मंडल करनाल द्वारा की जा रही है। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की निरीक्षक प्रवीन कुमारी ने बताया कि अगर कोई किसान, क्रेता को कोई आपत्ति या शिकायत है तो वे अपनी शिकायत कार्यालय राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो करनाल में 25 जनवरी तक किसी भी कार्य दिवस को स्वयं आकर दर्ज करवा सकता है। इसके अलावा कोई भी इससे संबंधित शिकायत या आपत्ति दूरभाष नंबर 01842268196 या ई-मेल spsvbkarnalgmail.com पर दे सकता है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें