मेरठ रोड पर जानकारी देते बाबा जुझार सिंह गुरमत ट्रस्ट के मुख्य प्रबंधक कुलवंत सिंह। संवाद
करनाल। बच्चों के भविष्य संवारने के लिए करनाल में अकाल आईएएस अकेडमी की शुरुआत की गई है। यह बाबा जुझार सिंह गुरमत ट्रस्ट की ओर से शुरू की गई है। यहां आईएएस, आईपीएस और राज्य सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाले जरूरतमंद विद्यार्थियों को नि:शुल्क कोचिंग दी जाएगी। मुख्य प्रबंधक कुलवंत सिंह ने बताया कि अकेडमी में दिल्ली व चंडीगढ़ से सक्षम टीचर्स रखे गए हैं। नए सेशन के लिए विद्यार्थी 29 मई तक आवेदन दे सकते हैं, जिसके बाद 31 मई को एंट्रेंस टेस्ट होगा और उसे पास करने वाले 30 बच्चों को सिविल सर्विस परीक्षा के लिए तैयारी करवाई जाएगी। यह संस्थान महाराणा प्रताप चौक से जीटी रोड की ओर जाते हुए पुराने केआर सिनेमा के सामने बना हुआ है। साथ ही दूर के बच्चों के लिए रहने-खाने की व्यवस्था भी की जाएगी। संवाद