यमुनानगर। सेक्टर-17 थाना क्षेत्र स्थित सौंदर्य रिसॉर्ट से चोर एसी के पार्ट्स और जनरेटर की दो बैटरियां चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 1.40 लाख रुपये बताई गई है। रिसॉर्ट के ही पुरुषार्थ उप्पल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 अक्तूबर की रिसॉर्ट से एसी के कॉपर पाइप, रेडिएटर और अन्य पार्ट्स चोरी हो गए। इसके अलावा जनरेटर की दो बैटरियां भी गायब मिलीं। चोरी का पता चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। सेक्टर-17 थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। संवाद