यमुनानगर। द्वारकापुरी कॉलोनी में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर एसी और बिजली की तार चोरी कर ली। विष्णु नगर वर्कशॉप निवासी बरनाबास सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 अक्तूबर की शाम करीब साढ़े छह बजे वह मकान पर ताला लगाकर दूसरे घर चले गए थे। 12 अक्तूबर की सुबह लौटे तो एसी की तारें और बिजली की मुख्य तारें कटी हुई मिलीं। चोर तारें चोरी कर ले गए थे। पीड़ित की शिकायत पर जगाधरी शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान करने का प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद