करनाल। सेक्टर 12 स्थित पंजाब नेशनल बैंक कार्यालय के सामने स्कूटी में रखा दो लाख रुपये से भरा बैग लेकर कोई फरार हो गया। सेक्टर चार निवासी साहिल सिंगला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साहिल सिंगला का कहना है कि 21 मई को वह अपने मित्र अमित गोयल के साथ दो लाख रुपये की रकम लेने मॉडल टाउन गया था। उसने हरे रंग के पिट्ठू बैग में रुपये रखे और सीधे मॉडल टाउन से पीएनबी सेक्टर 12 गए। वहां उन्होंने बैग स्कूटी पर ही रख दिया और एटीएम में चले गए। कुछ देर बाद एटीएम कक्ष से बाहर आए तो बैग गायब था। संवाद