करनाल। सेक्टर-32 में एक निर्माणाधीन मकान से ठेकेदार का बैग व मोबाइल चोरी हो गया। बैग में करीब 50 हजार रुपये थे। सेक्टर-32 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में शाहपुर गांव निवासी विक्रम सिंह ने बताया कि वह मकान के निर्माण का ठेकेदार है और सेक्टर-32 में एक मकान का निर्माण करा रहा है। आठ जून को वह शाम के समय मजदूरों का हिसाब करने के लिए गया था। उसने अपना बैग व मोबाइल एक कमरे में रख दिए। इसके बाद मकान की छत पर काम देखने चला गया। इसी दौरान उस कमरे से एक अज्ञात युवक उसका बैग व मोबाइल ले गया। बैग में 50 हजार रुपये थे। संवाद