करनाल। दयाल सिंह कॉलेज की छात्रा ने राज्य स्तरीय कविता पाठ प्रतियोगिता में पुरस्कार जीतकर नाम रोशन किया। विजेता के कॉलेज पहुंचने पर स्वागत किया गया। प्रिंसिपल डॉ. आशीमा गक्खड़ ने बताया कि मारकंडा नेशनल कॉलेज कुरुक्षेत्र में प्रो. राजेश्वर प्रसाद ‘शोख’ राज्य स्तरीय कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। प्रतियोगिता में कॉलेज के विद्यार्थियों ने हिंदी, पंजाबी और अंग्रेजी कविता पाठ में हिस्सा लिया। इनमें से आयुषी ने अंग्रेजी भाषा में काव्य पाठ कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। ये उपलब्धि छात्रा की रचनात्मकता, मेहनत और प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की झिझक को दूर कर उनके आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं। इस अवसर पर डॉ. कमलेश मौजूद रहे। ब्यूरो