फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आप की बदलाव रैली सबसे बड़ी होगी ः ढांडा

Wed, 24 Jan 2024 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ राज्य उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने शुक्रवार को गांव कुतुबपुर और सांघन में बदलाव महारैली निमंत्रण जनसभा की। उन्होंने इस दौरान 28 जनवरी को जींद में होने वाली बदलाव जनसभा का निमंत्रण दिया। जनसभा में उन्होंने कहा कि बदलाव रैली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान पहुंच रहे। दावा किया कि यह हरियाणा के इतिहास की सबसे बड़ी रैली होगी। इसमें हरियाणा के हर गांव में भारी संख्या में लोग पहुचेंगे।

जनसभा में ढांडा ने कहा आम आदमी में इतनी ताकत होती है कि बड़े से बड़े नेता की जमानत जब्त हो जाती है। ये हमने दिल्ली में भी देखा और पंजाब में भी देखा। लोग कहते थे कि बादल परिवार को कोई नहीं हरा सकता, यह काम आप के कार्यकर्ताओं ने करके दिखाया है क्योंकि लोकतंत्र में सारी ताकत जनता के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब के लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं मुफ्त मिल रही हैं। लेकिन हरियाणा के लोगों का क्या कसूर है। गठबंधन सरकार ने हरियाणा के किसानों को पोर्टल के नाम पर उलझा रखा है। मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल, फसल खराब हो तो पोर्टल, मुआवजा लेना हो तो पोर्टल। हरियाणा के किसान खेती करें या पोर्टल पर जानकारी दें। इस मौके पर उनके साथ मास्टर सतबीर गोयत, जिला अध्यक्ष गज्जन सिंह, कुलदीप, मीनाक्षी, बलबीर सजूमा, अमरीक सिंह, सुनील सहारण, नरेश कुमार, जय प्रकाश और कमल धीमान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें