फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कैनो स्प्रिट में आंचल ने जीते चार पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




करनाल। नौकायन प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण व एक रजत पदक जीतकर कर्णनगरी की आंचल ने अपना नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 19 से 22 मार्च तक पंजाब के रोपड़ में आयोजित हुई थी। आंचल ने कैनोइंग, कैनो स्प्रिंट व ड्रैगन के सभी मुकाबलों में पदक जीते हैं। आंचल गत माह 12वीं राष्ट्रीय ड्रैगन वोट प्रतियोगिता में भी एक स्वर्ण, तीन रजत व एक कांस्य पदक जीत चुकी है। यह प्रतियोगिता नौ से 12 फरवरी तक मध्यप्रदेश के भोपाल की मध्य स्तर की झील पर आयोजित हुए थे। आंचल ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी

की 200 मीटर के टू प्रतियोगिता में भी कांस्य पदक जीता है।







आंचल की उपलब्धि



- वर्ष 2021 में ऑल इंडिया ओपन नेशनल कैनो स्प्रिट की 100, 200 व 500 मीटर प्रतियोगिताओं में तीन कांस्य पदक जीते।

- नौवीं नेशनल ड्रैगन बोट चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण व एक रजत पदक जीता।

- वर्ष 2022 में 10वीं ड्रैगन बोट चैंपियनशिप में एक स्वर्ण पदक जीता।

- 14 वीं अंतरराष्ट्रीय एशियन चैंपियनशिप में एक स्वर्ण पदक जीता।

- 11वीं ड्रैगन बोट चैंपियनशिप में दो स्वर्ण व दो रजत पदक जीते।

- पांच किलोमीटर की 34वीं राष्ट्रीय कैनो स्प्रिट चैंपियनशिप में एक कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें