नीलोखेड़ी। उप डाकघर में भी आधार कार्ड से संबंधित सभी सुविधाओं का लाभ ग्राहक उठा सकते हैं। उप डाकपाल श्वेता वधवा ने बताया कि प्रवर अधीक्षक के दिशा-निर्देशों के चलते ग्राहक इंडिया पोस्ट बैंक के अंतर्गत डिजिटल अकाउंट का लाभ भी उठा सकते हैं। डाकघर का कार्य पत्र वितरण तक ही सीमित नहीं रहा है बल्कि यह कई महत्वपूर्ण योजनाओं को समाज तक पहुंचा रहा है। श्वेता वधवा ने बताया कि सुकन्या समृद्धि योजना, बचत खाता, पब्लिक प्रोविडेंट फंड, बीमा सेवाएं, आधार कार्ड बनवाने और उसमें सुधार करने जैसी सुविधाएं डाकघर में उपलब्ध हैं। संवाद