करनाल। शहर के सी-पॉइंट क्षेत्र में एक युवक के साथ कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। हमलावरों ने ईंट बरसाए और बुरी तरह पीटा। पीड़ित ने सदर बाजार चौकी में शिकायत दी है। शिकायतकर्ता शुभम निवासी शालीमार काॅलोनी हांसी रोड ने बताया कि वह दोस्त जतिन और सक्षम के साथ नाई की दुकान के बाहर खड़ा था। उसी समय दो युवक मोटरसाइकिल पर आए और जतिन के साथ मारपीट शुरू कर दी। उनमें से एक ने जतिन के सिर पर मुक्का मारा और दूसरे ने ईंट से हमला कर दिया। आवाज सुनकर उनके अन्य चार साथी भी मौके पर आ गए और जतिन को पीटने लगे। शुभम ने कहा कि वह सभी आरोपियों को सामने आने पर पहचान सकता है। संवाद